फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले में चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कुंभ मेला में पीडब्लूडी की ओर से पुल नंबर चार और पांच की चौकीदारी कर रहे व्यक्ति को उसके साथ शराब पी रहे दोस्त ने ही पीट पीटकर मार डाला। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकीदार कुछ साल पहले बीडीसी भी रह चुका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


पुरानी झूंसी कोहना गांव निवासी दीपचंद्र निषाद का 45 वर्षीय बेटा सुनील कुछ साल पहले बीडीसी था। इन दिनों वह कुंभ मेले वह पीडब्लूडी की ओर से पीपा पुल नंबर चार और पांच पर चौकीदारी कर रहा था। रोज की तरह मंगलवार की शाम तकरीबन छह बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इंस्पेक्टर झूंसी के मुताबिक रात में वह अपने दोस्त अतीकाय उर्फ सेठी के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान सेठी के साथ के तीन लोग और थे। उसी समय सेठी और सुनील में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। सेठी ने राड से सुनील के सिर पर कई वार किए और भाग निकला। आसपास के लोगों ने झगड़ा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। तब तक परिजन भी पहुंच गए थे। सुनील को पहले स्थानीय अस्पताल फिर जीवन ज्योति अस्पताल में लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक सुनील की पत्नी आरती निषाद की तहरीर पर अतीकाय कुमार उर्फ सेठी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पिता की मौत से दो बेटों और तीन बेटियों का भी रो-रो कर बुरा हाल था।       

पुरानी झूंसी कोहना गांव निवासी सुनील निषाद लोक निर्माण विभाग का चौकीदार था। इन दिनों वह त्रिवेणी डाऊन प्लाटून पुल पर चौकीदारी कर रहा था। मंगलवार की रात में भी वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन चौकीदार सुनील का शव लेकर सीधे कुंभ मेले के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर पहुंच गए। यहां शव रखकर मृतक के हत्या के मामले की गहनता से जांच, परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजा तथा पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें