फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि बवाल में छात्रों और विवि प्रशासन के खिलाफ केस

Sat, 11 Feb 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : SELF
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल के मामले में शुक्रवार को कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला छात्रसंघ अध्यक्ष की तहरीर पर इविवि के गार्ड और प्रशासन के खिलाफ, जबकि दूसरा कु लानुशासक की तहरीर पर आत्मदाह करने वाले छात्र मोहम्मद जाबिर रजा समेत कई अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार शाम छात्रनेता मोहम्मद जाबिर रजा ने आत्मदाह कर लिया था। गंभीर रूप से झुलसे जाबिर का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गार्डों के उकसाने पर लाठीचार्ज हुआ। विवि प्रशासन लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार है।

जिसके विरोध में जाबिर ने आत्मदाह का प्रयास किया। रोहित की तहरीर पर 40 गार्ड और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जबकि कुलानुशासक की तरफ से दी गई तहरीर पर मोहम्मद जाबिर, दिनेश चौधरी, सुनील यादव, मदन समेत अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ बलवा, आत्मदाह की कोशिश, कार्य सरकार में बाधा, हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। उधर, शुक्रवार दोपहर फोरम फॉर कैंपस डेमोक्रेसी ने भी विवि प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कर्नलगंज थाने का घेराव किया था। इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें