फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई छात्र का कत्ल कर नदी में फेंकी लाश

Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सरायममरेज के झारी बरना गांव के आईटीआई छात्र राहुल यादव उर्फ संजू (23) की सिर कूंचकर हत्या के बाद लाश वरुणा नदी नदी में फें क दी गई। चार दिन बाद शुक्रवार सुबह गांव के लोग शौच के लिए पुलिया की तरफ गए तो छात्र का शव उतराते देख सन्न रह गए। सूचना पाकर घरवाले पहुंचे और शव बाहर निकाला गया। छात्र के कत्ल से कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव जंघई-दुर्गागंज मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सरायममरेज पुलिस ने प्रधानपति समेत चार के खिलाफ हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा लिखा है। बताया जाता है कि प्रधानपति और मृतक के परिवार में कई अर्से से चुनाव और वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही है। 
विज्ञापन


झारी वरना गांव के अमर बहादुर किसान हैं। उनके तीन बेटों में छोटा राहुल यादव उर्फ संजू आईटीआई का छात्र था। वह मंगलवार रात नौ बजे घर से यह कहकर निकला कि गांव में घूमने जा रहा है। काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। उसकी खोजबीन की जाने लगी। आखिरकार सरायममरेज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गुमशुदगी लिखकर तलाश में लगी थी। शुक्रवार सुबह गांव के लोग शौच के लिए वरुणा नदी पुलिया की ओर गए तो नदी में शव उतराता मिला।

राहुल के परिजन भी खबर पाकर पहुंचे। शव बाहर निकाला गया तो वह राहुल का ही निकला। राहुल के सिर पर किसी वजनदार हथियार से हमलाकर बुरी तरह कूंचा गया था। शव भी कई दिन पुराना लग रहा था। इससे आशंका है कि गायब होने के बाद ही उसका कत्ल कर दिया गया था। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव नदी में फेंक दिया गया था। राहुल की मौत से पिता अमर बहादुर, मां पार्वती और दोनों बड़े भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम और हंगामा काटा। जिसके चलते कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। घंटो बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन


पिता अमर बहादुर की तहरीर पर प्रधानपति महेंद्र यादव, रणजीत, राजित और मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर सरायममरेज पुलिस उनकी तलाश में लगी है। बताया जाता है कि अमर बहादुर और महेंद्र यादव के बीच एक अर्से से दुश्मनी चल रही है। यह रंजिश चुनाव के समय खुलकर सामने आ गई थी। अमर बहादुर का कहना था कि 12 जुलाई को राहुल और महेंद्र यादव के बीच गांव में ही झगड़ा हुआ था। तब महेंद्र ने देख लेने की धमकी दी थी। एसओ सरायममरेज राजकुमार शर्मा ने बताया कि छात्र का कत्ल कर शव नदी में फेंका गया है। तहरीर पर मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कत्ल की असल वजह सामने आएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें