फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से संदिग्ध कॉल पर कारोबारी की छानबीन

Sun, 29 Jan 2017 02:02 AM IST
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
नेपाल सीमा से यहां एक कारोबारी को आए संदिग्ध कॉल ने खलबली मचा दी है। आईबी के एलर्ट पर उतरांव पुलिस ने कारोबारी को बुलाकर शहर में पुलिस लाइन पहुंचाया, जहां एसपी के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम ने उससे पूछताछ की। नेपाल सीमा के पास रहने वाले संदिग्ध लोगों से कनेक्शन के बारे में तमाम सवाल-जवाब के बाद व्यवसायी को यह कहकर रिहा किया गया कि वह बिना बताए कहीं बाहर नहीं जाएगा। उसके बैंक खातों की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन


आतंकी गुटों और जाली नोटों से जुड़े गिरोहों की निगरानी के दौरान आईबी को पता चला कि नेपाल से सटे सोनौली बार्डर के निकट रहने वाले संदिग्ध गतिविधियों वाले एक व्यक्ति ने इलाहाबाद के उतरांव इलाके में कपड़ा व्यापारी को कॉल की है। कारोबारी के बारे में कुछ जानकारी जुटाने के बाद आईबी ने पुलिस से संपर्क किया। उतरांव थाने की पुलिस ने तीन रोज पहले कारोबारी को घर से बुलाकर शहर में पुलिस लाइन भेजा। वहां पहले एसपी गंगापार मुन्नालाल ने व्यवसायी से पूछताछ की। फिर आईबी की टीम ने देर तक सवाल-जवाब किए। व्यवसायी से पूछा गया कि सोनौली बार्डर उसका क्या लिंक है? उस संदिग्ध शख्स से कैसे संपर्क हुआ? क्या बातचीत होती है? कपड़े के व्यवसाय के बारे में भी पूछा गया कि माल कहां से आता है? व्यापारी के बैंक खातों और मोबाइल कॉल की जांच हो रही है। हालांकि व्यापारी ने कहा कि उसका किसी गिरोह से कोई ताल्लुक नहीं है। कारोबार के सिलसिले में फोन पर बातचीत होती है। उसे नहीं पता कौन संदिग्ध है।

‘आईबी की टीम ने उतरांव इलाके से उस व्यापारी को पूछताछ के लिए बुलवाया था। पुलिस लाइन में मैंने भी बात की लेकिन छानबीन आईबी के ही अधिकारी कर रहे हैं इसलिए मैं इस बारे में कुछ बता नहीं सकता।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुन्नालाल, एसपी गंगापार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें