फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसरा में मतगणना के दौरान बवाल

Mon, 02 Nov 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर (इलाहाबाद)। जसरा ब्लॉक में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना के दौरान एक मतगणना कर्मी की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर रविवार को खासा बवाल हो गया। नाराज प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मतगणना टेबल तक पहुंचने की कोशिश की। बाद में आरओ ने पूरी मतगणना टीम को बदल दिया तो बवाल शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें लेने वाले प्रेस फोटोग्राफर से पुलिस ने कैमरा छीनकर सभी फोटो डिलीट कर दिए।
विज्ञापन


सैदाबाद ब्लॉक की मतगणना पंडित दीन दयाल राजकीय विद्यालय में चल रही है। रविवार को टेबल संख्या-तीन पर चौथे चरण की मतगणना के बाद एक मतगणना कर्मी बैलेट पेपर एक बॉक्स में रखकर कमरे में जाने लगा। कुछ प्रत्याशियों ने पूछा कि बैलेट पेपर लेकर कहां जा रहे हो तो उसने जवाब दिया कि ये अवैध मतपत्र हैं, इन्हें कमरे में रखने जा रहा है। कमरे में पहुंचते ही वह अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात करने लगा। इस पर अपना दल प्रत्याशी रूपा मिश्रा ने विरोध किया तो आसपास मौजूद प्रत्याशियों ने भी विरोध शुरू कर दिया। बैलेट बॉक्स छीनने के लिए वहां मौजूद लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मतगणना टेबल तक पहुंचने की कोशिश करने लगे।

 मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को पीछे की ओर धकेला। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरओ ने पूरी मतगणना टीम को ही बदल दिया। इसके बाद बवाल शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर उतारने वाले एक प्रेस फोटोग्राफर से पुलिस ने उसका कैमरा छीन लिया। बारा तहसीलदार राम कुमार शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने कैमरे से फोटो भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन


इस बीच दोपहर ढाई बजे तक भोजन की व्यवस्था न होने पर पर्यवेक्षक ने एआरओ से मतगणना कर्मियों के लिए भोजन का इंतजाम करने को कहा। इस पर एआरओ ने ऐसी टिप्पणी की तो पर्यवेक्षक को नागवार लगी। इस पर दोनों में पहले बहस हुई और फिर एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें