फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दानी बहनों ने तीन शोहदों को खूब धुना

Sun, 01 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके में रोज-रोज छेड़खानी से त्रस्त होकर दो सगी बहनों ने फिल्मी मर्दानी की तरह तीन शोहदों की धुनाई कर दी। इन शोहदों ने छेड़छाड़ के अलावा उनके घर की दीवार पर अश्लील चित्र बना दिए थे। बहनों से पिटने के बाद युवकों ने मऊआइमा थाने जाकर पैसे छीनने और मारपीट की शिकायत कर दी। हालांकि पुलिस ने दोनों बहनों की तरफ से लिखित शिकायत लेकर शोहदों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली सुनीता (नाम काल्पनिक) रोज स्कूल आते-जाते अवारागर्दी करने वाले युवकों की छेड़खानी और अश्लील इशारे झेलती रही है। शनिवार को इन शोहदों ने सुनीता के घर की दीवार पर अश्लील चित्र बना दिए। उसके साथ सुनीता का नाम भी लिख दिया। यह देख सुनीता की बड़ी बहन का धैर्य जवाब दे गया। फिर क्या था। दोनों बहनों ने यह कारस्तानी करने वाले रामयश, मनीष और नीरज पर हमला कर दिया।

 दोनों बहनों ने उन तीनों की जमकर पिटाई कर दी। गांव वाले भी जुट गए। सबने बहनों का ही साथ दिया क्योंकि वे इन युवकों की करतूतों से वाकिफ थे। सबके सामने पिटाई से लज्जित युवकों ने थाने जाकर झूठी शिकायत कर दी कि उनसे मारपीट कर 15 हजार रुपये छीन लिए गए। रविवार को पुलिस ने जांच शुरू की तो सच सामने आ गया। दोनों बहनों से तहरीर लेकर पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें