फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पुल से लगाई छलांग

Thu, 16 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दारागंज में शास्त्री पुल से बुधवार की दोपहर एक युवती ने छलांग लगा दी। संयोग अच्छा था, नदी में आस पास कुछ नाविक थे। उन लोगों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। तब तक घर वाले भी पहुंच गए थे। पता चला है कि घरेलू कलह से त्रस्त होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


टीपी नगर की रहने वाली सोनल (30) (परिवर्तित नाम) बुधवार की दोपहर घर वालों से बिना बताए शास्त्री पुल पहुंची। कुछ देर इधर उधर टहलने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। पुल पर उधर से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। नीचे कुछ नाविक मौजूद थे। उन लोगों ने किसी तरह सोनल को बाहर निकाला। उसे काफी चोट आ गई थी। सूचना पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। सोनल ने बताया कि घर में पिछले कई दिनों से घर में झगड़ा चल रहा था। वह ऊब गई थी। सोनल का पति भी अस्पताल पहुंच गया। उसने काफी समझाया बुझाया और सोनल को वहां से निकालकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दारागंज ने बताया कि  घरेलू झगड़े के बाद युवती वहां से कूदी थी। कंट्रोल रूम को सीधे सूचना दी गई थी। कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें