फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवाकर राजस्थान में गैंग रेप

Mon, 08 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा इलाके से दो युवकों ने बीए की एक छात्रा को अगवा करने के बाद करीब 18 दिन तक राजस्थान में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। किसी तरह छात्रा उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो खोजबीन में भटक रहे परिजन उसकी आपबीती सुनकर सन्न रह गए। सोमवार को मेजा थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और रेप का मुकदमा लिखा। पीड़ित छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मेजा इलाके की एक युवती सिरसा स्थित कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। 17 नवंबर को वह कॉलेज के लिए घर से निकलने के बाद से लापता थी। परिवार के लोग तलाश में जुटे रहे मगर छात्रा का पता नहीं चल सका। रविवार रात छात्रा खुद रोते-बिलखते घर पहुंची। उसने बताया कि वह 17 नवंबर को स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में बजहा गांव के जीतेंद्र पटेल और करछना घनपुरवा के उमाशंकर उर्फ किनाई ने उसे रोका और बेहोशी की दवा सुंघाकर उसे जीप में खींच लिया। वे दोनों उसे राजस्थान ले गए। वहां एक कमरे में बंदकर दोनों उसके साथ रोज बलात्कार करते रहे।

वे दोनों कहीं जाते तो उसे कमरे में बंदकर जाते इसलिए वह भाग नहीं पा रही थी। शुक्रवार को मौका पाकर वह कमरे से निकली और किसी तरह इलाहाबाद आ गई। छात्रा को लेकर परिजन मेजा थाने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेकर अपहरण, बंधक बनाकर रेप का नामजद केस लिखा। सीओ मेजा राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पीड़ित को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें