फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, मचा हड़कंप, जुटी भीड़

Tue, 30 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से सोमवार की दोपहर युवक ने गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। पर गंगा के पानी में गिरने की बजाए युवक किनारे बने पक्के रास्ते पर जा गिरा। इसकी वजह से उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई थी। लोगों की सूचना पर इलाकाई पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा युवक को एसआरएन में भर्ती कराया। शाम तक युवक को होश नहीं आया था। हादसे के कारण शास्त्री पुल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन


दोपहर तकरीबन बारह बजे टी शर्ट और पैंट पहने एक 32 वर्षीय युवक शास्त्री पर पहुंचा। कुछ देर पुल के डिवाइडर पर टहलने के बाद अचानक वह रेलिंग पर चढ़ा। देखते ही देखते उसने पुल की रेलिंग से गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि वह गंगा में गिरने की बजाए घाट के किनारे बनाए गए पक्के रास्ते पर जा गिरा। इसके चलते युवक के सिर और कमर में गंभीर चोट आई थी। संभवत: उसके कमर की हड्डी टूट गई थी। लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी तो ईएमटी विनोद पाल चालक के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से जख्मी युवक को एसआरएन में भर्ती कराया गया। शाम तक युवक को होश नहीं आया था। उसका नाम और पता भी ज्ञात नहीं हो सका है। हादसे के कारण मौके पर राहहगीरों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें