फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लुटेरों ने दागी गोली, सिपाही जख्मी

Sat, 09 Dec 2017 12:09 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी के दरियापुर चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की रात पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़ में एक  सिपाही घायल हो गया। जख्मी सिपाही को बचाते हुए पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर तीन लुटेरों को धर दबोचा। जबकि चार अन्य लुटेरे बोलेरो से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से देशी पिस्टल के साथ तमंचा कारतूत बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजते हुए पुलिस ने फरार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी एसओ राकेश सिंह बृहस्पतिवार की रात हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने दरियापुर चौराहे के समीप वारदात की फिराक में खड़े लुटेरों के गिरोह की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते हुए करारी पुलिस के साथ एसओजी घटना स्थल पर पहुंची। जहां लुटेरों ने अर्कामहाबीरपुर रोड को जाम कर रखा था। पुलिस टीम आगे बढ़ी तो लुटेरों ने अधाधुंध फायरिंग झोक दी। लुटेरों की गोली से सिपाही कासिम घायल हो गया।

साथी को खून से लथपथ देख पुलिस के जवानों ने भी बदमाशों पर गोली दाग दी। गोलीबारी में एक लुटेरा जख्मी हो गया। लुटेरे को जख्मी देख पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को धर दबोचा। जबकि गिरोह के चार अन्य लुटेरे बोलेरो समेत भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रईश अहमद पुत्र जहीर अहमद, मोहम्मद फिरोज पुत्र जहीर निवासी तुरतीपुर करारी, अभि प्रकाश तिवारी पुत्र हीरा सागर तिवारी निवासी रामबाग रैकवारा रीवां मध्य प्रदेश पुलिस मुठभेड में पकड़े गए है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से दो अदद देशी पिस्टल के साथ देशी तमंचा और कारतूत बरामद की है। इसी गिरोह ने 24 अक्टूबर को महेवाघाट में मटर लदी डीसीएम को लूटा था। इसके अलावा कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें