फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलनगंज में फायरिंग और बमबाजी, मां-बेटा जख्मी

Sat, 01 Jul 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के एलनगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात लड़की से छेड़खानी को लेकर स्थानीय युवकों और छात्रों के बीच मारपीट और फायरिंग के बाद शुक्रवार शाम फिर सरेशाम बमबाजी कर दी गई। घर पर बम हमले और फायरिंग में महिला और उसका बेटा जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले दोनों ही तरफ से थाने में तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने तब कुछ नहीं किया। हमले के बाद पुलिस ने घायल महिला से तहरीर लेकर नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


 एलनगंज में बृहस्पतिवार रात सड़क से गुजर रही एक लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर मुहल्ले सुधीर पाल का आसपास के लॉज में रहने वाले छात्रों से झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुधीर को छात्रों नेे पीटकर जख्मी कर दिया। सुधीर ने फोन किया तो नाटे यादव और संतोष भारतीय ने आकर छात्रों को खदेड़ा। आरोप है कि दोनों की तरफ से गोलियां चलीं और बम पटके गए थे। सुबह छात्र अभय सिंह और कृष्णा पांडेय ने कर्नगंज थाने जाकर नाटे, सुधीर, संतोष के खिलाफ मारपीट, फायरिंग, बम हमले की तहरीर दी तो पुलिस ने कहा कि केस लिखा जाएगा। शाम को सुधीर पाल और नाटे यादव ने भी थाने जाकर छात्रों अभय सिंह, कृष्णा पांडेय, भूपेंद्र सिंह उर्फ बाहुबली, अखिलेश प्रताप सिंह आदि के खिलाफ अर्जी दी। इसके आधे घंटे बाद ही नाटे यादव के घर पर बम हमला और फायरिंग की गई।

बम के छर्रे धंसने से उसकी चाची सुधा यादव (55) जख्मी हो गईं। सुधा के दोनों पैरों पर कई छर्रे धंसे। उनके बेटे रोहित यादव पर पिस्टल से फायर किया गया तो गोली हाथ को चीरते निकल गइ। फायरिंग और धमाकों से मुहल्ले में खलबली मच गई। हमलावर फरार हो गए थे। खबर पाकर थाना प्रभारी कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दोनों घायलों को बेली अस्पताल ले जाया गया। सुधा की तरफ से तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी चार छात्रों और उनके 10-15 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस लिखा। युवकों और छात्रों में पुरानी खुन्नस है। उनके बीच पहले भी झ़ड़प हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए लॉज में छापे मारे लेकिन वे मिले नहीं। मौके पर पीएसी की टुकड़ी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें