फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजा में बाइक सवार युवक को डंपर ने रौंदा, मौत

Tue, 13 Jun 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मेजा के भसुंदर खुर्द गांव के सामने सोमवार सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रोज-रोज ट्रक एवं डंपर से हो रहे हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर लाश रख चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और एसओ ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर किसी तरह शांत कराया। कौंधियारा थाना क्षेत्र के पीड़ी गांव के श्यामनारायण गौड़ को दो बेटों में बड़ा अश्वनी कुमार गौड़ (40) सोमवार भोर में अपनी बाइक से किसी से मिलने भसुंदर (मेजा) आया था।
विज्ञापन


वह यहां से सुबह घर जा रहा था तभी भसुंदर गांव के सामने भटौती-भसुंदर मार्ग पर बेकाबू डंपर ने उसे रौंद दिया। जबकि अश्वनी कुमार गौड़ सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट भी लगाया था। हेलमेट चकनाचूर हो गया। सूचना पर मौके पर बदहवास हालात में पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख रास्त जाम कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर मेजारोड चौकी इंचार्ज अरविन्द सिंह पहुंच गए। इसी बीच एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव, सीओ रवि शंकर प्रसाद, एसओ संदीप तिवारी, खीरी एसओ तारकेश्वर राय सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। एसडीएम ने परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तब जाकर घंटे भर बाद जाम समाप्त हो सका। लोगों का आक्रोश था कि रोज-रोज ट्रक एवं डंपरों से हो रही सड़क दुर्घटना के बाद भी पुलिस-प्रशासन के लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं।

मृतक अश्वनी को तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी निशा रोते-रोते बेसुध हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि सप्ताह भर पहले गांव के एक दबंग ने विवाद के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हीं ने हत्या कराया है। हादसे में अश्वनी की मोबाइल भी चकनाचूर हो गई है। हालांकि सिम सुरक्षित है। काल डिटेल से पता चलेगा कि चार बजे भोर में कौन उसे फोन कर बुलाया था? एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। डंपर भी जब्त कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें