फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा में सेंध, घुसा संदिग्ध युवक

Wed, 30 Aug 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
वायुसेना के बम्हरौली स्टेशन में एक संदिग्ध युवक ने सेंध लगा दी। वह प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया। वायु सैनिकों ने उसे पकड़कर पूछताछ की।, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। यहां उससे आईबी तथा अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी पूछताछ की। संदिग्ध युवक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हरकतों से वह विक्षिप्त नजर आ रहा था।
विज्ञापन


बम्हरौली वायुसेना स्टेशन में कड़ी चेकिंग के बाद ही कोई प्रवेश कर पाता है। 27 अगस्त की शाम स्टेशन के प्रतिबंधित एरिया में एक संदिग्ध युवक घूमता मिला तो एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना पर तमाम अधिकारियों ने उससे रात भर पूछताछ की। उसे बहुत मुश्किल से अपना नाम नियारण निवासी गुमला झारखंड बताया। न तो वह इलाहाबाद आने का कारण बता पा रहा था और न ही वायुसेना स्टेशन में घुसने का। स्टेशन की बड़ी दीवारों को फांदकर वह कैसे अंदर गया, यह भी वह नहीं बता पाया।

रात भर विक्षिप्त जैसी हरकत करता रहा। सुबह स्टेशन सुरक्षा अधिकारी एसएस श्रोत्रिय ने नियारण को धूमनगंज पुलिस को सौंप दिया। यहां पर उससे आईबी और एलआईयू आदि खुफिया एजेंसियों के साथ पुलिस ने भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर धूमनगंज एके त्यागी ने बताया कि उसकी हरकतों से वह पूरी तरह से विक्षिप्त नजर आ रहा था। उसके पास न तो कोई कागज मिला न ही मोबाइल। बहुत मुश्किल से उसने अपना नाम और पता बताया। उसके बताए पते की तहकीकात के लिए झारखंड पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल, उसके खिलाफ धारा 451 आईपीसी और 3/7 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें