फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी पर गाज

Mon, 08 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मुंडेरा से विकास भवन कर्मचारी विनय कुमार उर्फ छोटू की अपहरण के बाद हत्या की वारदात में लापरवाही बरतने पर धूमनगंज थाना प्रभारी कौशल यादव तथा बमरौली चौकी प्रभारी जुल्फिकार अली को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है। अशोक दुबे को धूमनगंज का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


हफ्ते भर पहले विनय उर्फ छोटू को उसके घर से बुलाकर ले जाने के बाद मार डाला गया था। अपहरण के बाद ही धूमनगंज थाने में परिजनों ने शिकायत करते हुए आलम पर शक जताया था लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। मरियाडीह के निकट बरेठा गांव के पास गंगा नदी किनारे विनय की लाश मिलने के बाद भी पुलिस उदासीन बनी रही। जबकि एक सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि आलम ही विनय को बुलाकर ले जा रहा है।

गुस्साए लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद विनय का शव सड़क पर रख जाम लगाया था। इससे शांति-व्यवस्था भंग हुई। अब तक घटना में सभी आरोपी नहीं पकडे़ जा सके। इस लापरवाही पर रविवार को एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी कौशल यादव तथा बमरौली चौकी प्रभारी जुल्फिकार को लाइनहाजिर कर दिया। कोरांव से अशोक दुबे को धूमनगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया। कोतवाली एसएसआई आदित्य सिंह को कोरांव एसओ बनाया गया है। 
विज्ञापन


जार्जटाउन में शनिवार शाम उप शिक्षा निदेशक शिवसेवक सिंह और उनके दामाद नेत्र सर्जन उमेश सिंह पर हमले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने रविवार को प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि सीओ और जार्जटाउन थाना प्रभारी के साथ ही एक दरोगा की उनके विरोधी से मिलीभगत है इसीलिए उन पर पुलिस की मौजूदगी में हमला हुआ। फिर रिपोर्ट लिखने में भी बहुत टालमटोल की गई। पिछले कई महीने में वह डीएम और एसएसपी से लगातार मिलकर फरियाद करते रहे कि एक व्यक्ति उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर हमले पर आमादा है। डीएम और एसएसपी के आदेश के बाद भी सीओ तथा इंस्पेक्टर उनके विरोधी पर कार्रवाई करने से कतराते रहे जिसकी वजह से हमला हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें