फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत

Mon, 08 Aug 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर निगम में कई करोड़ के घोटाले की जांच शुरू हो गई थी। सीएम के जन शिकायत पोर्टल पर भेजी गई इस शिकायत में शराब कारोबारी घीसू खां पर कई करोड़ के तालाब को पाटकर  राधेश्याम इन्क्लेब के नाम से अवैध कालोनी बनाने का आरोप लगाया है। शहर के राजीव नगर नवादा शेखान कालोनी निवासी डा. हरीश कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर पांच अगस्त 2016 को शिकायत भेजी है। जिसमें शराब कारोबारी पर नगर निगम का तालाब पाटकर राधेश्याम कालोनी को अनाधिकृत तरीके से बसाने का आरोप लगाया है। आन लाइन की गई इस शिकायत में लिखा है कि बियावानी कोठी के पीछे गाटा नंबर 288 पर शराब कारोबारी घीसू खां ने 32 हजार 500 वर्ग मीटर तालाब पाटकर उस पर अनाधिकृत कालोनी बसा दी। वर्ष 2001 में इस जमीन का सरकारी मूल्य 7.15 करोड़ था । इस समय इस जमीन की कीमत 200 करोड़ के आसपास बताई गई है। 1990 में तैनात कमिश्नर  की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि राधेश्याम इन्क्लेव की जमीन शासकीय गजट नोटीफिकेशन में भी तालाब के नाम दर्ज है और ये बरेली महानगर पालिका की संपत्ति है। शिकातकर्ता ने कार्रवाई कर अवैध निर्माण गिराकर पुन : तालाब का निर्माण कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव नवीन कुमार ने इस मामले को जांच कराने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को भेज दिया है।
विज्ञापन


   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें