फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किया बेटी का सौदा

Fri, 05 Dec 2014 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। मध्य प्रदेश के रीवा निवासी कलियुगी बाप की ओर से अपनी ही नाबालिग बेटी का एक लाख रुपये में सौदा किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता की इस करतूत की जानकारी मिलते ही नाबालिग घर से निकल भागी और इलाहाबाद पहुंच गई। इस बीच उसकी तबियत अधिक खराब होने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिर्फ  पंद्रह बरस की अल्पना (काल्पनिक नाम) के मुताबिक उसके पिता ने मध्य प्रदेश के ही छतरपुर निवासी अपने समधी के बहकावे में आकर एक लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया। समधी ने झांसा दिया कि उसने भी अपनी बेटी बेची है लिहाजा वह अल्पना को बिकबा देगा।
तंगहाली में जिंदगी गुजर बसर कर रहा पिता, समधी के बहकावे में आ गया और उसने हामी भर दी। नाबालिग के मुताबिक उसकी बहन के ससुर ने बतौर पेशगी दस हजार रूपये भी दिया।  इस बीच पति की इस करतूत की जानकारी नाबालिग की मां को हुई तो उसने जबरदस्त विरोध कर दिया। पति-पत्नी में बीच  मारपीट भी हुई। नाबालिग अल्पना को जब इसकी जानकारी हुई तो वह घर से निकल भागी और इलाहाबाद पहुंच गई।
विज्ञापन

इलाहाबाद में वह मीरापुर निवासी अपनी सहेली के घर में रही जहां उसने कई घरों में नौकरानी का भी काम किया। तीन दिन पहले उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई तो उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अल्पना को उसके पिता ने बेचा या फिर कहानी कुछ और ही है। यह तो परिजनों से मिलने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल उसकी कहानी सुनकर इलाज कर रहे डॉक्टर भी भौचक हैं। स्थिति गंभीर होनेे से वह ज्यादा कुछ बता पाने में असमर्थ दिखी।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती नाबालिग की मदद को रेजीडेंट व जूनियर डॉक्टर्स आगे आए है। इलाज के साथ ही उसे सभी जरूरी दवाएं भी दी जा रही हैं।
रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संतोष सिंह का कहना है कि इलाज के साथ ही नाबालिग की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें