रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों से छिनैती-चोरी करने वाले चार बदमाश रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीन बदमाशों को जीआरपी ने जंक्शन स्टेशन पर दबोचा जबकि एक अपराधी नैनी में रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आया। उनके पास चोरी के मोबाइल फोन और औजार मिले।
जंक्शन पर जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर नौ पर चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक कैलाशपति सिंह ने सिपाहियों की मदद से तीन संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास पांच मोबाइल फोन के साथ ही चोरी के काम आने वाले औजार बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ में उन तीनों ने कुबूला कि वे सारनाथ एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, गोदान, चौरीचौरा एक्सप्रेस में यात्रियों के मोबाइल चुराने और कई बार छिनैती का गुनाह कुबूला। पकड़े गए अपराधियों में गाजियाबाद का मोहम्मद दानिश, इंतेजार अली और मध्य प्रदेश में शहडोल जनपद का संजय साहू है।
उधर, नैनी रेलवे स्टेशन पर चौकी प्रभारी अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर दो पर एक अपराधी को दबोच लिया। उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। वह प्लेटफार्म से गुजर रही कालका मेल की बोगियों के गेट पर बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीन रहे थे। चलती ट्रेन में यात्रियों से छिनैती की वह कई घटनाएं अंजाम दे चुका है। पकड़ा गया बदमाश बिंदू सोनकर मिर्जापुर में विंध्याचल इलाके के रामगया घाट शिवपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मिर्जापुर जीआरपी थाने में भी केस दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।