फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौत

Fri, 19 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 हंडिया के सरायपीठा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम बेकाबू ट्रक ने पीछे से साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पति-पत्नी साइकिल से छिटक कर सड़क पर गिरे। तेज रफ्तार ट्रक पत्नी को कुचलते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे के  बाद हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हंडिया जगरूपा गांव का विनोद कुमार मुसहर दोना-पत्तल बनाकर जीवन-यापन करता था। वह बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे पत्नी कलावती (32) के साथ साइकिल से हंडिया कस्बा जा रहा था। सरायपीठा गांव के पास दोनों पहुंचे थे कि पीछे से बेकाबू ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल पति-पत्नी सड़क पर गिरे। कलावती टक्कर के बाद बायीं ओर गिरी जबकि विनोद दाहिनी तरफ गिरा।

जिसके चलते ट्रक कलावती को कुचलते हुए भाग निकला। स्थानीय लोग हादसे के बाद भागकर मौके पर पहुंचे तो कलावती खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी सांसे थम चुकी थीं। जबकि पति विनोद कुमार को मामूली चोट आई थी। लोगों ने ट्रक का पीछा किया। चालक आगे जाकर ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की खबर विनोद के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। आंखों के सामने पत्नी की मौत देखकर विनोद को गहरा सदमा लगा है। कलावती के पांच बच्चे हैं। उनके  सिर अब मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें