फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागने की कोशिश में टूटा मुन्नाभाई का पैर

Fri, 19 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन उतरांव इलाके के टिकरी स्थित स्कूल में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान ही अचानक वह उठकर भागा मगर चहारदीवारी से कूदने के चक्कर में उसका पैर टूट गया। खबर पाकर आए परिजन उसे अस्पताल ले गए। केंद्र व्यवस्थापक ने उतरांव थाने मे लिखित शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

टिकरी गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्नपत्र था। करीब चार बजे प्रवेश पत्र की जांच और फोटो का सत्यापन करने पर एक परीक्षार्थी पर शक हुआ।

केंद्र व्यवस्थापक लालजी सिंह ने उसे अलग कक्ष में बैठाकर पूछताछ की। उसने अपना नाम विवेक कुशवाहा और पता फतूहा सरायइनायत बताया। खबर पाकर डायट से भी कर्मचारी पहुंच गए। विवेक  दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ हो रही थी तभी अचानक वह भागा। गेट बंद था इसलिए वह चहारदीवारी पर चढ़कर बाहर कूदा। ऊंची चहारदीवारी और हड़बड़ी के चलते विवेक का बायां पैर टूट गया। वह चीखकर वहीं गिर गया। फोन से उसके घर में सूचना दी गई तो परिजन आ गए। वे विवेक को अस्पताल ले गए। केंद्र व्यवस्थापक ने उतरांव थाने में विवेक के खिलाफ शिकायत की तो पुलिस ने कहा कि मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें