फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लावारिस मिली डेढ़ साल की मासूम

Tue, 02 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 डेढ़ साल की एक बच्ची पटना-पुणे एक्सप्रेस में अपने परिजनों से बिछड़ गई। मानिकपुर के पास बच्ची को अकेला रोते देख खाने-पीने की वस्तुएं बेचने वाली महिला ने सतना में रेलवे पुलिस को सौंप दिया। रेलवे पुलिस ने उसे एक सतना के एक अनाथालय के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


 इस बारे में इलाहाबाद जीआरपी, नैनी, छिवकी, प्रयाग, रामबाग चौकी और मिर्जापुर में जीआरपी को सूचना दी गई ताकि कोई परिवार बच्ची को खोजते पहुंचे तो उन्हें बताया जा सके। फिलहाल अब तक बच्ची के परिवार का पता नहीं चल सका है। यह बच्ची 26 जनवरी को ट्रेन में मिली थी। सतना के मातृछाया अनाथालय के प्रदीप सक्सेना ने बताया कि वह अपनी तरफ से बच्ची के परिजनों का पता लगाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें