फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान मजदूर की हत्या कर घर के पास फेंकी लाश

Sat, 25 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा के छिड़ी गांव में देर रात खदान मजदूर जग्गू (45) की हत्या कर कातिल लाश घर के करीब फेंक कर भाग निकले। उसकी गला दबाकर कत्ल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बारा पुलिस मृतक की पत्नी ने पड़ोसी रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


छिड़ी गांव का जग्गू खदान में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी मुन्नी भी उसके साथ काम करती है। जग्गू ने कुछ दिन पहले घर के पास की जमीन का कुछ हिस्सा रिश्तेदार यज्ञनारायण को दे दिया था। अब जग्गू उस जमीन को वापस लेना चाहता है। इस बात को लेकर जग्गू और यज्ञनारायण के बीच एक माह पहले मारपीट हुई थी। इसके बाद तनाव बना हुआ था। शव मिलने के बाद पत्नी ने पड़ोसी रिश्तेदार हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या का राज जग्गू के घर में ही छिपा है। पिछले कुछ दिनों से जग्गू घरेलू बात को लेकर काफी तनाव में रहता था। बारा पुलिस हत्या के पीछे आशनाई के बिंदु पर भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर बारा राम प्रभाव राय का कहना है कि अभी कुछ कहना मुश्किल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें