फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा साले के झगड़े में पड़ोसी को लगी गोली

Sun, 08 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया में शिवम पब्लिक स्कूल के समीप रविवार को जीजा-साले के झगड़े में पड़ोसी ननकऊ (32) को गोली लग गई। बहन को पीटे जाने की खबर पर साला बीचबचाव को जीजा के घर पहुंचा था। गोली जीजा ने चलाई। हादसे के बाद गोली चलाने का आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गोली चकिया के रहने वाले अकरम अली ने नाइन एमएम की पिस्टल से चलाई थी। अकरम की शादी चार वर्ष पूर्व चकिया के रहने वाले मो. तामिल की बेटी यासमीन से हुई थी। शादी के वक्त अकरम कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के असरौली गांव में रहता था।

कुछ वर्ष पूर्व उसने ससुराल के पास ही अपना मकान बनवा लिया था। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोप है कि कुछ समय से अकरम अपनी पत्नी को पीटने लगा था। यासमीन इसकी शिकायत लेकर रविवार को महिला थाने गई थी। वह घर पहुंची तो अकरम फिर से झगड़ने लगा। अकरम ने पीटा तो उसने अपने भाई मो. अकरम को फोन कर दिया। बहन को पीटे जाने की खबर पाकर मो. अकरम भागते हुए उसके घर पहुंचा। गेट पर ही उसका सामना जीजा अकरम अली से हुआ। बहन को पीटे जाने पर मो. अकरम ने विरोध किया तो अकरम अली आगबबूला हो गया। वह घर के भीतर गया और पिस्टल ले आया।
विज्ञापन


वह पिस्टल दिखाते हुए साले को पीटने लगा। साले ने विरोध किया तो अकरम अली ने पिस्टल से गोली चला दी। मो. अकरम तो बाल-बाल बच गया लेकिन गोली पास ही चाय की दुकान के पास खडे़ ननकऊ के बाएं जांघ में जा लगी। ननकऊ की चीख सुनते ही अकरम अली भाग खड़ा हुआ। खबर पाकर धूमनगंज थाने के साथ ही खुल्दाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ननकऊ जंक्शन स्टेशन पर पानी बेचता है और किराए पर चकिया में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें