नवाबगंज के पन्नूपुर नहर की पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली लगते ही बाइक सवार अधेड़ सड़क पर गिर पड़े। मंगलवार शाम हुई घटना से गांव में खलबली मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन घायल अधेड़ को लेकर एसआरएन भागे। नवाबगंज थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पन्नूपुर गांव के रहने वाले इमरान उर्फ मुन्ना (48) मंगलवार शाम को बाइक से कोरारी गांव गए हुए थे। शाम को वह चोकर लेकर घर लौट रहे थे।
गांव से कुछ पहले पून्नूपुर नहर की पुलिया के पास एक बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने मुन्ना के कनपटी पर गोली मारी। गोली मुन्ना के गले के दाहिनी ओर जख्म बनाते हुए निकल गई। छर्रा लगने से मुन्ना लहूलुहान होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मुन्ना कराह रहे हैं। आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर एसआरएन अस्पताल भागे। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। वहीं इस मामले में इमरान के भाई सलमान ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ नवाबगंज विजय कुमार सिंह का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से इमरान की रंजिश चल रही है। इस रंजिश में कई बार विवाद हो चुका है।वह बसपा के एक पूर्व सांसद का क रीबी भी है।