फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुना करने के नाम पर लाखों लेकर कंपनी फरार

Sat, 03 Feb 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
fraud shimla
विज्ञापन
रकम दोगुना करने के नाम पर एक कंपनी चार लोगों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। जिन लोगों को शिकार बनाया गया उनमें एडीजी के ड्राइवर भी शामिल हैं। भुक्तभोगियों का आरोप है कि मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर जब वह रुपये वापस लेेने पहुंचे तो मुख्य समेत कंपनी के दोनों कार्यालयों पर ताला लटकता मिला। सिविल लाइंस पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 सुरेंद्र कुमार द्विवेदी पुत्र सुंदरलाल द्विवेदी गयासुद्दीनपुर थाना धूमनगंज के रहने वाले हैं। वह एडीजी जोन के ड्राइवर भी हैं। उनका आरोप है कि कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात अम्बरीश श्रीवास्तव से हुई। अम्बरीश ने बताया कि उसकी पत्नी शीलू श्रीवास्तव बीड इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरेस कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी में एजेंट है। कंपनी की ओर से कई योजनाएं चलाई जाती हैं और यह अधिक से अधिक ब्याज देकर मैच्योरिटी धनराशि वापस करती है। सुरेंद्र का आरोप है कि अम्बरीश ने ही उन्हें यह भी बताया कि कंपनी का कार्यालय नवाब यूसुफ रोड पर और मुख्य कार्यालय एसपी मार्ग सिविल लाइंस में स्थित एक भवन में है। आरोप है कि एजेंट पत्नी की ओर से अम्बरीश ही रुपया कलेक्शन और अन्य काम देखता था।

भुक्तभोगी के मुताबिक आरोपी अम्बरीश की बातों में आकर उसके अलावा उसके पुत्र पुष्पेंद्र व देवेंद्र और साले के पुत्र राहुल कुमार तिवारी ने कुल मिलाकर 6,03,950 रुपये जमा कर दिए। मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी अम्बरीश ने मिलान कराने के नाम पर पॉलिसी बांड व व अन्य कागजात भी भुक्तभोगियों से ले लिए। साथ ही रुपये भी नहीं दिए। भुक्त्तभोगी सुरेंद्र का आरोप है कि कंपनी का कार्यालय भी बंद हो गया। बताए पते पर पहुंचे तो पता चला कि मुख्य कार्यालय भी बंद हो चुका है। आरोप यह भी है कि इस पूरी धोखाधड़ी में एक प्लाजा मालिक का भी हाथ है। सुरेंद्र की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में शीलू श्रीवास्तव, अम्बरीश श्रीवास्तव निवासी लाल बिहार मस्जिद इलाहाबाद और बीड इंफ्रास्ट्रक्चर पूरेश कार्पोरेशन लिमिटेड नवाब यूसुफ रोड व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें