फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी कर्मचारी को गोली मारी

Sat, 03 Feb 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दो दिन पहले हुए मोटरसाइकिल के विवाद को लेकर शुक्रवार को राजरूपपुर में मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक को गोली मार दी गई। चकिया का रहने वाला युवक अपने रिश्तेदार के साथ वहां से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोककर हमला बोल दिया। युवक रिश्तेदार को बचाने गया, तो उस पर फायर झोंक दिया गया। जख्मी हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मो. शारिक (21) पुत्र मो. शमून खुल्दाबाद स्थित चकिया का रहने वाला है। मर्चेंट नेवी में कार्यरत शारिक अभी चार महीने पहले ही थाईलैंड से घर लौटा है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब वह अपने चाचा के बेटे शहबाज के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास कुछ लोगों से शहबाज का विवाद हो गया। असलहों से लैस हमलावर शहबाज को पीटने लगे। शारिक ने बीचबचाव किया तो हमलावरों में से एक युवक ने उसे गोली मार दी।

जांघ में गोली लगते ही शारिक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देख हमलावर भाग निकले। मौके पर जुटे आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पर परिजन और पुलिस भी आ गए। एसओ धूमनगंज कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले दोनों पक्षों में मोटरसाइकिल छू जाने को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पता चला है कि आरोपी पक्ष मेें से एक युवक घटनास्थल के पास ही का रहने वाला है। परिजनों की तहरीर पर शीबू उर्फ शोएब और शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें