फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा से जंक्शन पर मची खलबली

Sat, 08 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नाग
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को चेकिं ग के दौरान दो टोकरियों में कोबरा समेत आधा दर्जन जहरीले सांप देख खलबली मच गई। मुसाफिर भी सांप मिलने की खबर से दहशत में आ गए। तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। आखिरकार जीआरपी सिपाही ने टोकरियों को बांधकर वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल विभाग के सामने दो टकरियां पड़ी थीं। सिपाहियों ने उसे खोला तो उसमें कोबरा, धामिन जैसे सांप देख चीख पड़े। सांप मिलने की खबर से प्लेटफार्म पर खलबली मच गई। दो टोकरियों में छह सांप थे। सूचना पर वन विभाग का सिपाही पहुंचा। सांपों के टोकरी में होने के बाद भी वह टोकरी छूने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। तब जीआरपी के एक सिपाही ने टोकरियों को बांध कर वन विभाग के सिपाही को सौंपा। ट्रेनों में मदारी सांप दिखाकर मुसाफिरों से वसूली करते हैं। हालांकि ट्रेन में ऐसे जहरीले सांप लेकर चलने पर प्रतिबंध है। आशंका है कि पुलिस देखने के बाद वे भाग निकले। इंस्पेक्टर मनोज सिंह का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि ये सांपों की तस्करी का मामला तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें