फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकरा खाई में गिरी कार, एक की मौत

Thu, 21 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
यमुनापार के मांडा इलाके में मंगलवार आधी रात सड़क पर गिरे शीशम के पेड़ से टकराकर इंडिगो कार खाई में जा गिरी। कार चला रहे मनीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मांडा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर अनहोनी की खबर मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मांडा के चिलबिला गांव का मनीष सिंह (26) ईंट-भट्ठे का कारोबार करता था। वह मंगलवार को पड़ोसी गांव भरारी के संतू सिंह (26), रज्जू  (24), जीतेंद्र (28) और बच्चन यादव के साथ शहर आया था। रात 10 बजे सभी घर के लिए चले। घर के पास ढाबे पर बैठकर पांचों ने खाना खाया। यहां से चले तो मनीष ने कार चला रहे बच्चन को पीछे भेज दिया और खुद ड्राइव करने लगा। सिरोमन गांव के सामने सड़क पर शीशम का पुराना पेड़ गिरा था। रात के अंधेरे में मनीष को पेड़ नजर नहीं आया और कार पेड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।

रात के समय हादसा होने के चलते सड़क पर आवागमन कम था। जिसके घायलों को मदद भी नहीं मिली। काफी देर बाद गांव के लोग पहुंचे तो घायलों को बाहर निकाला गया। मांडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। मनीष की मौत हो चुकी थी। बाकी को अस्पताल पहुंचाया गया। अनहोनी की खबर मनीष के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। मनीष का एक चचेरा भाई हादसे की जानकारी लेने बाइक लेकर घर से निकला था, रास्ते में वह भी बाइक से गिर कर घायल हो गया। मनीष तीन भाइयों में छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें