फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब अवैध फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में अवैध शराब बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपी व बरामद माल।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने रनिया में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में शराब बनाने, सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो पेटी में 96 क्वार्टर शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन


कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि मंगलवार की रात अवैध शराब फैक्ट्री संचालक जनविजय सिंह यादव पुत्र मोहन सिंह निवासी संजीव नगर अहिरवां थाना चकेरी कानपुर नगर व बृजेश कुमार उर्फ टिल्लू गौतम पुत्र सुखलाल हाल पता पनकी झोपड़पट्टी थाना पनकी कानपुर नगर को रौशनी ढाबे के पास दबोचा गया।

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान जनविजय सिंह यादव ने बताया कि वह चिह्नित स्थानों डेरापुर, कुढ़ावल, नुनारी, रतनियापुर आदि स्थानों पर शराब सप्लाई करने का काम करता था। बृजेश कुमार उर्फ टिल्लू गौतम ने बताया कि वह बसपा जिलाध्यक्ष के छोटे भाई संजय गौतम निवासी अकबरपुर का चचेरा साला है।
विज्ञापन


संजय गौतम और उनके साथी चंद्रभान गुप्ता की पार्टनरशिप में यह अवैध शराब फैक्ट्री संचालित होती है। इस फैक्ट्री में कौशांबी व अन्य स्थानों से शराब बनाने के लिए मजदूर लाने का काम वह करता था। अवैध शराब बनाने के लिए मैटेरियल, सामान व अन्य अन्य सामग्री की आपूर्ति संजय गौतम व चंद्रभान गुप्ता करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें