फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी अनिल को लूट के लिए मारी थी गोली

Thu, 03 Aug 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौक के किराना कारोबारी अनिल गुप्ता को नैनी के बदमाश राहुल पासी और अजय त्रिपाठी ने लूटने की नीयत से गोली मारी थी। गोली लगने के बाद भी कारोबारी रुके नहीं और पास के ढाबे पर पहुंचकर अपनी बाइक रोकी थी। घटना स्थल पर न रुकने की वजह से बदमाश अनिल को लूट नहीं पाए। एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान दो दिन बाद कारोबारी की मौत हो हो गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अनिल गुप्ता की चौक बाजार में किराने की पुरानी दुकान है। वह 12 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे कारोबारी अनिल गुप्ता दुकान बंद करके नैनी स्थित अपने घर जा रहे थे। बलुआ घाट के आसपास से ही बदमाश राहुल पासी और अजय त्रिपाठी लग गए। घटना से कुछ दिन पहले अजय ने ही राहुल को बताया था कि अनिल बड़े कारोबारी हैं और इनको लूटकर अच्छी खासी रकम मिल जाएगी। दोनों बदमाश कई दिन से कारोबारी को लूटने के प्रयास में थे। 12 जून की रात उनको मौका मिल गया और रात साढ़े नौ बजे बलुआ घाट के आसपास से उनकी बाइक के पीछे  अपनी बाइक लगा दी। घटना के समय बाइक अजय त्रिपाठी चला रहा था। रास्ते में कई बार रोककर गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन मौका नहीं मिला। यमुना पुल के पास जंगल में मौका मिला और बराबर आकर राहुल पासी ने अनिल के ऊपर कई गोलियां चलाईं। उनमें से तीन गोली अनिल के लगीं थीं।

कारोबारी गोली लगने के बावजूद घटना स्थल पर रुके नहीं और अपनी बाइक चलाते रहे। ढाबे पर पहुंच कर वह गिर गए। वहां खाना खा रहे कुछ लोगों ने उनको खून से लथपथ देखा तो किसी की प्राइवेट गाड़ी से उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया था। दो दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने थाना नैनी के गांव इंदपुर निवासी राहुल पासी को सीओडी सड़क के पास गिरफ्तार किया है। वह अपने साथी अजय त्रिपाठी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। इसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में राहुल पासी ने अनिल गुप्ता को लूटने के मकसद से गोली मारने की घटना को स्वीकार किया। लेकिन उसका साथी अजय त्रिपाठी काले रंग की पल्सर ले कर भाग गया। अजय कौशांबी जिले का रहने वाला है और इस समय नैनी की गंगौत्री नगर कालोनी में रह रहा है।
विज्ञापन


राहुल पासी ने स्वीकार किया है कि वह जिले में दो दर्जन छिनैती और लूट की घटना कर चुका है। जीआरपी पुलिस ने उसे मोबाइल लूटने के  आरोप में गिरफ्तार किया था। जार्ज टाउन थाने में इसके खिलाफ चोरी का एक मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें