फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस के जरिए मिल गई चोरी गई बोलेरो

Sun, 07 Dec 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद/कौंधियारा। दारागंज पुलिस ने शुक्रवार रात बाघंबरी मार्ग से एक महंत की चोरी गई बोलेरो बमुश्किल बीस घंटे के भीतर कौंधियारा इलाके में बरामद कर ली। बोलेरो में लगा जीपीएस सिस्टम पुलिस के लिए मददगार साबित हुुआ। पुलिस ने शातिर बदमाश को भी मुठभेड़ में दबोचा है।

दिल्ली से महंत मेधानंद संगम स्नान के लिए इलाहाबाद आए और दारागंज में बांघबरी मार्ग पर ठहरे। शुक्रवार रात उनकी बोलेरो बाहर खड़ी थी। वहीं से रात करीब डेढ़ बजे बोलेरो चोरी हो गई। महंत मेधानंद की ओर से चोरी का केस लिखकर पुलिस ने जांच शुरू की। बोलेरो में लगे जीपीएस सिस्टम ने पुलिस का काम आसान कर दिया। उससे पता चला कि बोलेरो कौंधियारा इलाके में है। दारागंज नाका चौकी प्रभारी सिद्धनाथ तिवारी, सिपाही अनिलेश यादव के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसओ कौंधियारा गजानंद चौबे भी बोलेरो चोरों की तलाश में जुट गए। दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि गोठी के पास महंत की बोलेरो के साथ दो लोग मौजूद हैं। पुलिस ने वहां घेराबंदी की तो बदमाश गोली चलाकर भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा भाग गया। एसओ कौंधियारा ने बताया कि पकड़ा गया राकेश चौधरी शातिर अपराधी है। भमोखर गांव के राकेश के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे हैं। वह जेल से अदालत ले जातेे समय प्रिजन वैन से कूदकर भागा था। कुछ महीने पहले उसने कौंधियारा के तत्कालीन एसओ दिनेश पांडेय के हाथ में काट लिया था। फायरिंग भी की थी। तब उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसका साथी कमलाकर चौधरी फरार है। उसकी तलाश हो रही है। उन दोनों के खिलाफ बोलेरो चोरी और बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें