फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शीबांध पर भाजपा नेता को मारी गोली

Mon, 10 Sep 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दारागंज के बख्शी बांध पर रविवार शाम भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया गया। गोली पैर में लगने से वह जख्मी हो गए तो साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि मौके पर मौजूद रहे साथी के बयान ने मामला उलझा दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अशोक नगर के रहने वाले अमरदीप सिंह मन्नू उत्तर प्रदेश करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह भाजपा से भी जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, उनका आरोप है कि रविवार शाम वह दारागंज में रहने वाले किसी दोस्त से मिलने गए थे। सफारी में उनके साथ ऋषभ व विकास भी थे। ऋषभ गाड़ी चला रहा था और विकास पीछे बैठा था। जबकि मन्नू ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। बख्शीबांध पर पहुंचने के बाद मन्नू टॉयलेट करने के लिए उतरे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उन्हें गोली मार दी। हालांकि उनका निशाना चूक गया और गोली पैर पर लगी। गोली लगते ही वह चीखे तो बदमाश भाग निकले। इसके बाद साथी मन्नू को लेकर अल्लापुर पुलिस चौकी पहुंचे जहां से उन्हें पन्ना लाल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि मन्नू के साथी विकास के बयान ने मामला उलझा दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो विकास ने बयान दिया है कि मन्नू को गोली उनके नेवादा स्थित घर के पास लगी। गोली उनके ही एक साथी ने चलाई थी। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।

मन्नू पर 28 अगस्त को भी हमला किया गया था। तब स्कार्पियो से वह संगठन मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह के साथ सिविल लाइंस आए थे। जेके पैलेस के पास दोनों कॉफी पी रहे थे। उनका आरोप था कि इसी दौरान ब्रेजा समेत तीन कारों से पहुंचे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। कई राउंड फायरिंग भी की। स्थानीय लोगों ने खदेड़ा तो हमलावर ब्रेजा कार छोड़कर भाग निकले। भाजपा नेता ने गद्दोपुर फाफामऊ निवासी तारिक अहमद व आशुतोष जायसवाल पर को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने बताया था कि दोनों पक्षों में कटरा स्थित रेस्टोरेंट को खाली कराए जाने और उस पर कब्जे को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें