फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मार पलटी बस, युवक मरा, 25 जख्मी

Thu, 19 Oct 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यमुनापार के करछना इलाके से दीपदान के लिए चित्रकूट जा रहे लोगों की बस मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों को चपेट में लेने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बस में बैठे 25 तीर्थयात्री महिला-पुरुष भी जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


करछना इलाके के करबालपुर निरिया, तुरकहा, मेदिनी सिंह का पूरा, पथरहिया गांव के लोग दीपावली पर दीपदान के लिए चित्रकूट जा रहे थे। एक निजी बस में 62 लोग बुधवार दोपहर करछना के लिए रवाना हुए। बस कुशगढ़ गांव के मोड़ पर पहुंची तभी करछना की तरफ से बाइक सवार दो लोग सामने से आते दिखे। मोड़ पर सड़क संकरी होने की वजह से बाइक सवार लोगों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंच गए। बाइक सवार एक युवक रविशंकर पटेल (28) की मौत हो गई थी। वह भस्मा गांव का रहने वाला था। उसके पिता इंद्रमणि पटेल का निधन हो चुका है। करछना पुलिस के साथ एसडीएम प्रशासन महेंद्र राय, एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी, एडीएम करछना डॉ.राजा गणपति, नायब तहसीलदार अजय गुप्ता पहुंच गए। बस में फंसे लोगों को निकाला गया। बस में सवार 25 लोग घायल थे। सभी घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया। मृतक और घायलों के परिजन भी पहुंच गए।

बस की चपेट में आकर मृत रविशंकर गुजरात के सूरत में ठेकेदारी करता था। 15 दिन पहले ही वह त्योहार पर घर आया था। बुधवार को वह अपने दोस्त बलराम के साथ करछना से बाइक पर घर लौट रहा था तभी मोड़ पर बस से टक्कर हो गई। उसकी मौत हो गई जबकि बलराम का हाथ टूट गया है। रविशंकर अपने पीछे पत्नी साक्षी और पुत्री रिचा को छोड़ गया है। उसकी मौत से दिवाली पर परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


बस पलटने से उसमें बैठे रिंगवा मंझनपुर के रूद्रनारायण तिवारी (42), खेक्सा की विरोधा देवी (64), पथरहिया की शिवकली (47), सनाथ का पूरा के मुंशीलाल (40), खेक्सा धरवारा की कुसुम देवी (60), निरिया गांव की विमला देवी (45), अंजोरा देवी (35),  निर्मला देवी (45), प्रेमा देवी (40) अकोढ़ा गांव की नचकई (45), निरिया के अर्जुन (55), रिठैया के बृजेश (45), भस्मा के बलराम (27), निरिया की सीता देवी (50), निरिया के ही लालमनि (60), मसिका के राजकुमार (70), निरिया के भाईलाल (50), जंगीलाल (55), जगवंता देवी (60), धनिया देवी (60), घायल हुए। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें