फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जमीन नाप के दौरान धारदार हथियार से हमला, आरोपियों में अतीक अहमद के गिरोह से जुड़ा रमीज भी शामिल

Sun, 15 Nov 2026 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी मौजा में जमीन की नाप के दौरान धारदार हथियार से हमले का मामला सामना आया है। एक नवंबर के इस वारदात में पीड़ित इरफान असलम हसन ने दो नवंबर को शिकायत की थी।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी मौजा में जमीन की नाप के दौरान धारदार हथियार से हमले का मामला सामना आया है। एक नवंबर के इस वारदात में पीड़ित इरफान असलम हसन ने दो नवंबर को शिकायत की थी। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। इरफान के मुताबिक हमलावरों में अतीक अहमद के गिरोह से जुड़ा रमीज भी शामिल था।

विज्ञापन


इरफान ने बताया कि लेखपाल दिलीप जमीन की नाप कर रहे थे। तभी इरशाद हुसैन, रमीज और तीन-चार अन्य व्यक्ति मौके पर आ गए। उन्होंने आक्रोशित होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इरफान को पीटना शुरू कर दिया। रमीज ने धारदार हथियार से इरफान की गर्दन पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इरफान के मुताबिक वह अन्य अज्ञात हमलावरों को देखने पर पहचान लेंगे।

इरफान ने बताया कि आरोपी रमीज आईएस बब्बू दामूपुर का भतीजा और सक्रिय सदस्य है। रमीज पूर्व में अतीक अहमद के इशारे पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। देवघाट, शाहपुर और पीपलगांव जैसे इलाकों में इनका खौफ बना हुआ है। इनसे स्थानीय लोग भयभीत रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें