फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशरफ को ढाई लाख का इनामी घोषित करने की तैयारी

Mon, 18 Sep 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अपराधियों पर पुरस्कार की राशि बढ़ने के आदेश होते ही एसएसपी ने अशरफ उर्फ खालिद अजीम पर ढाई लाख का ईनाम घोषित कराने की सिफारिश की है। इससे पहले अशरफ पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अशरफ पुर एक साथ ढाई लाख का ईनाम घोषित करने की कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। करीब आधा दर्जन और बड़े बदमाशों पर भी इनाम बढ़ाने की फाइल तेजी से शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


धूमनगंज थाने के झलवा में 20 मार्च 2016 को सूरजकली उर्फ  जयश्री के बेटे नरेंद्र कुशवाहा पर हुए जानलेवा हमले में नामजद तो दूसरे लोग थे, लेकिन विवेचना में पूर्व विधायक अशरफ का नाम सामने आया था। उसी के बाद से अशरफ  फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। पिछले शानिवार को सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र के साथ घर कुर्की की कार्रवाई की थी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पहले खुल्दाबाद थाने के चकिया मोहल्ला निवासी अशरफ  पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब इनाम की राशि ढाई लाख रुपये करने का प्रस्ताव डीजीपी को भेजा गया है। अशरफ पर इस केस के अलावा थाना धूमनगंज सहित आधा दर्जन थानों में आठ केस दर्ज हैं।

पुलिस सूची में शामिल इनामी 92 बदमाशों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 36 पुलिस के शिकंजा में आ गए। पकड़ से बाहर बदमाशों के घरों की कुर्की की के साथ साथ और भी कार्रवाई की जा रहीं हैं। इनमें सर्वाधिक 12 बदमाश धूमनगंज इलाके के हैं। जिनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इनमें से आधा दर्जन बदमाशों पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिले के 39 थानों में से सर्वाधिक अपराधी वाला धूमनगंज पुलिस अफसरों के निशाने पर है। यहां 12 हजार रुपये का बड़ा इनामी अशरफ उर्फ खालिद अजीम है। इसके अलावा आसिफ उर्फ दुरानी, जुल्फेकार उर्फ तोता, अकरम उर्फ मोअज्जम, फरहान उर्फ अनीस पहलवान, माजिद और माजिद पुत्र अनवारुल हक, जावेद और आसिफ पुत्र बचऊ, फैसल पुत्र नन्ने तथा एजाज पुत्र कुद्दूस पांच पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश हैं। इसी थाने में पुरामुफ्ती का दीपेंद्र पुत्र राजेंद्र ढाई हजार का इनामी है।

यहां की दो महिलाओं को भी इनामी अपराधी घोषित किया है। इनमें थाना जार्ज टाउन ने नानक नगर नैनी निवासी अमित श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव को ढाई हजार और महिला थाने ने इटावा के मानपुरा निवासी रिया उर्फ शीला उर्फ प्रेमिया पर पांच हजार का इनामी घोषित किया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इनकी तलाश की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इनाम की राशि भी बढ़ाई जाएगी। 36 इनामी अपराधी पुलिस की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के कारण गिरफ्तार हुए हैं या फिर अदालत में हाजिर हुए हैं। अपराधियों के खिलाफ इनाम घोषित करने के लिए नए सिरे से सभी थानों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें