फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप में एक हिरासत में

Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र के पटेल नगर में मंगलवार दोपहर एक दिव्यांग (मूक बधिर) किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दो और युवकों की पहचान हो गई है। उन्हीं की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी देखे गए हैं। किशोरी गहरे सदमे में है। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 करेली के रसूलपुर इलाके के रहने वाले एक परिवार की बेटी (13) दिव्यांग है। मंगलवार दोपहर तीन युवकों ने उसे अगवा कर अतरसुइया के पटेल नगर इलाके में कब्रिस्तान के पास उसके साथ गैंगरेप किया था। शाम को किशोरी लहूलुहान हालत में मिली तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी ने इशारों से बताया था कि उसके साथ तीन युवकों ने दुराचार किया था। इसके बाद अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई थी। बुधवार को पुलिस ने करेली से  ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। रात में ही उसका पता चल गया था, लेकिन वह घर से फरार था। इसी के साथ दो और युवकों की पहचान हो गई।

पुलिस आज दिन भर दोनों युवकों को खोजती रही। उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी दिख गए हैं। वे एक बाइक से थे। पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा है, फिलहाल वह अपना जुर्म कुबूल नहीं कर रहा है। उससे लगातार पूछताछ हो रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी सिटी विपिन टांडा ने बताया कि पुलिस खोजबीन में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें