फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के हॉस्टल में छात्रा की रैगिंग

Wed, 17 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक बार फिर रैंगिंग का मामला सामने आया है। इस बार छात्रा के साथ रैगिंग हुई है। महिला हॉस्टल में रहने वाली स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने कुलपति से इसकी शिकायत की है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी छात्राओं को नोटिस दिया गया है। उनके कमरों में भी ताला लगा दिया गया था। हालांकि शाम को उन्हें खोल दिया गया।
विज्ञापन


छात्रा को महिला हॉस्टल परिसर के प्रियदर्शनी छात्रावास में कुछ दिन पहले ही कब्जा दिलाया गया है। छात्रा ने कुलपति से लिखित शिकायत की है कि  उसे बेवजह परेशान किया जाता है। वरिष्ठ छात्राएं उसे रात में भी डांस करने के लिए मजबूर करती हैं। छात्रा ने कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। हॉस्टल में वार्षिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। छात्रा को उसके मद्देनजर भी परेशान किया जाता है। विश्वविद्यालय में रैगिंग की शिकायतें विगत वर्षों में भी मिलती रहीं हैं। रैगिंग के एक मामले में चार साल पहले एएन झा हॉस्टल के 10 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। ऐसे में एक छात्रा के साथ रैगिंग की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

 डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि कुलपति से छात्रा ने शिकायत की है। वार्डेन और अधीक्षक से जानकारी मांगी गई है। जांच भी शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला का कहना है कि वह इस समय शहर से बाहर हैं। शिकायत की जानकारी हुई है। छात्राओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। अन्य आवश्यक कदम भी उठाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें