फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के युवक की जींद में हत्या

Tue, 19 Jan 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर की लोको कॉलोनी में मकान की बाउंडरी पर लगे कंटीले तार को ठीक करने के बाद हुए विवाद में रविवार रात पड़ोसियों ने रेलवे के लोको पायलट की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो युवकों व उनकी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के दारागंज के रहने वाले योगेश्वर प्रसाद  उत्तर रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे और पिछले कई वर्ष से लोको कॉलोनी केक्वार्टर में परिवार सहित रहते थे। रविवार देर शाम वह ड्यूटी से अपने घर पहुंचे और अपने क्वार्टर की बाउंडरी पर लगे कांटेदार तारों को ठीक करने लगे। इसी बात को लेकर पड़ोसी किशन लाल के बेटों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ गई और पड़ोसी अजय, उसका भाई अक्षयराज उनकी मां मूर्ति देवी ने लाठी व डंडों से लोको पायलट को पीटना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक योगेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी उसे सामान्य अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी मालती की शिकायत पर अजय उर्फ जोनी, अक्षयराज उर्फ टोनी व उनकी मां मूर्ति देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
आरोपी को  आज ही ज्वाइन करनी थी नौकरी
लोको पायलट योगेश्वर प्रसाद की हत्या के एक आरोपी अक्षयराज को सोमवार को ही रेलवे में नौकरी ज्वाइन करनी थी। अक्षयराज के पिता रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिन पहले उनकी मौत हो गई। पिता की जगह पर अक्षयराज का रेलवे में चयन हुआ था और सोमवार को उसको ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।

 रेलवे जीएम से मिली मृतक की पत्नी
योगेश्वर प्रसाद की हत्या के बाद उसके पत्नी मालती अपने तीन बच्चों के साथ रेलवे जीएम एके पूठिया से मिलने पहुंच गई। महिला ने जीएम के सामने न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस पर जीएम ने स्थानीय रेलवे प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें