फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल में चार मुकदमे, सात को भेजा जेल

Fri, 12 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान बुधवार को हुए कत्ल और उपद्रव में चार मुकदमे लिखे गए हैं जबकि सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कत्ल का केस मारे गए प्रधान पुत्र के भाई ने लिखाया जबकि बवाल में एक-एक मुकदमा सरायइनायत और उतरांव थाने में लिखा गया। एक  एफआईआर बीडीसी सदस्यों के अपहरण में दर्ज हुई, जिसमें सपा विधायक हंडिया प्रशांत सिंह और फूलपुर विधायक सईद अहमद, उनके सरकारी गनर, हनुमानगंज चौकी प्रभारी और दो सिपाही भी अपहरण के आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इस घटना में लापरवाही के लिए थानाध्यक्ष सरायइनायत विजय यादव, चौकी प्रभारी हनुमानगंज संजय सिंह, सिपाहियों जुनैद तथा महेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। एसपी गंगापार को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। बवाल के दूसरे रोज बहादुरपुर ब्लाक से लेकर जगतपुर और झूंसी तक जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। एसएसपी ने उपनिरीक्षक आदित्य सिंह को सरायइनायत का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।

बुधवार को बहादुरपुर ब्लाक पर सपा के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रिंकू और बागी उम्मीदवार अरुणेंद्र सिंह उर्फ डब्बू के समर्थकों के बीच झड़प के बाद पथराव और फायरिंग में देवेंद्र सिंह उर्फ बब्बू की जान चली गई थी। वह हंडिया में डुबकी कला गांव की प्रधान दुर्गावती का पुत्र था। इस घटना के बाद शाम तक आगजनी और पथराव होता रहा। तीन गाड़ियों को जलाने के साथ ही तमाम गाड़ियां तोड़ डाली गई थीं।
विज्ञापन


देर शाम स्थिति काबू में की जा सकी थी। आरोप है कि सपा समर्थित उम्मीदवार राजकुमार के पक्ष से उसके चचेरे भाई हंडिया विधायक प्रशांत सिंह और फूलपुर विधायक सईद अहमद की मौजूदगी से विरोधी प्रत्याशी डब्बू के समर्थक नाराज थे। चौकी प्रभारी हनुमानगंज संजय सिंह ने आकर उन्हें ही लाठी पटककर भगाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया था। प्रधान पुत्र देवेंद्र सिंह भी राजकुमार के समर्थकों में शामिल था और उसे गोली भी उसी गुट के वीरेंद्र सिंह उर्फ पंकज ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी थी।

वीरेंद्र उर्फ पंकज को पुलिस ने रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया था। रात में एसओ विजय यादव की तरफ से बवाल में लिखे गए मुकदमे में भी जिक्र है कि वीरेंद्र ने देवेंद्र सिंह ऊर्फ बब्बू को गोली मारी थी। एसओ ने 22 लोगों को नामजद कराया जिसमें छह लोगों धर्मपुर थरवई निवासी महेंद्र कुमार, झूंसी में हवेलिया गांव निवासी सपा नेता गणेश यादव, लीलापुर खुर्द सरायइनायत के अजय दुबे, मुलायम सिंह यादव, बीकापुर गांव के जीतेंद्र कुमार, भटकार झूंसी के विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इन छह लोगों और गोली मारने के आरोपी वीरेंद्र उर्फ पंकज को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन सभी को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। जगतपुर में दमकल गाड़ी जलाने में फायर सर्विस के सिपाही चेतनारायण की तरफ से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ उतरांव थाने में रिपोर्ट लिखी गई है। बवाल के दूसरे रोज एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा दिन भर फोर्स के साथ इलाके में मुस्तैद रहे। दोपहर में एसएसपी केएस इमेनुएल भी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें