फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद सेना और सतर्क

Sun, 07 Dec 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दो दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के उरी, शोपियां, त्राल एवं सौरा में हुए आतंकी हमले और इन हमलों में लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 12 जवानों के शहीद होने के बाद सेना मुख्यालय के निर्देश पर सभी सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूर्वी यूपी एवं मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय, रेड ईगल डिवीजन की सभी यूनिटों, 508 आर्मी बेस वर्कशाप, मध्य वायु कमान मुख्यालय, बमरौली एवं मनौरी एयरफोर्स स्टेशन, आर्डिनेंस डिपो समेत सैन्य प्रतिष्ठानाें के गेट पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए सेना ने जगह जगह पर क्विक रेसपांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सेना छावनी परिसर में कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके इसके लिए हर आने-जाने वाले की सघन जांच पड़ताल की जा रही है। सुरक्षाकर्मियाें की ओर से केवल उन्हीं लोगाें को ही सेना छावनी परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जिनके पास खुद का कोई परिचय पत्र है। सेना के जनसंपर्क अधिकारी ग्रुप कैप्टन बीबी पांडे ने बताया कि वैसे सेना छावनी परिसरों की सुरक्षा पहले ही कड़ी होती है, लेकिन हमले की घटना के बाद सेना और सतर्क हो गई है। सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें