फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के लिए आरकेस्ट्रा संचालक का अपहरण

Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के गुंडों ने कीडगंज स्थित परेड ग्राउंड के पास से बुधवार की शाम एक आरकेस्ट्रा संचालक का अपहरण कर लिया। वे उसे बिहार ले गए और घर में कॉल की कि उसकी बीवी को हमारे हवाले कर दो और इसे ले जाओ। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पुलिस ने अपहर्ताओं को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उन्हें बिहार के आरा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से करछना के बराव का रहने वाला राम मनोरथ का बेटा ज्ञानचंद्र परेड ग्राउंड के पास रहता है। वह एक  आरकेस्ट्रा चलाता है। आरकेस्ट्रा में छत्तीसगढ़ की रहने वाली सिमरन (परिवर्तित नाम) डांसर का काम करती है। पिछले कुछ समय पहले ज्ञानचंद्र ने उससे शादी कर ली थी। बिहार के आरा का रहने वाला दबंग विकास पांडेय उर्फ उर्फ छोटू, ज्ञानचंद्र के आरकेस्ट्रा ग्रुप को कई बार बिहार में प्रोग्राम के लिए बुलवाया था। कुछ महीने पहले जब वह बिहार गया था तो विकास पांडेय ने सिमरन के नजदीक आने की कोशिश की थी जिसका उसने विरोध किया था। कुछ दिन पहले विकास ने ज्ञानचंद्र को फोन किया और कहा कि वह सिमरन समेत पूरे ग्रुप को लेकर बिहार चला आए। एक बड़ा प्रोग्राम करना है। ज्ञानचंद्र ने कहा कि अभी पिछले बार का ही पैसा बकाया है। पहले पेमेंट हो तब वह सोचेगा। बुधवार को विकास ने ज्ञानचंद्र को फोन किया और कहा कि वह बकाया पैसे लेकर आया है। वह परेड ग्राउंड पर आ जाय।

विकास ने घर पर सिमरन से यह बात बताई और परेड ग्राउंड आ गया। यहीं से एक बड़ी गाड़ी में उसका अपहरण कर लिया गया। जब काफी देर तक ज्ञानचंद्र नहीं आया तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। वह बंद मिला। सिमरन ने ज्ञान के पिता राममनोरथ को बुला लिया। तब तक अपहरणकर्ताओं का फोन आ गया। उन लोगों ने साफ कहा कि वे मुगलसराय में हैं। सिमरन को यहां ले आओ और ज्ञानचंद्र को ले जाओ। घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत कीडगंज थाने पहुंचे। सीओ विनीत जायसवाल ने क्राइम ब्रांच से संपर्क कर अपहर्ताओं के नंबर को सर्विलांस पर लगाया।
विज्ञापन


बिहार के आरा जिले में लोकेशन मिल गई। पुलिस टीम सिमरन को साथ ले गई क्योंकि वह आरोपियों को तो पहचानती ही थी, उसने विकास का घर भी देखा था। गुरुवार की दोपहर पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से छापा मारकर विकास पांडेय और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञानचंद्र को भी छुड़वा लिया गया। देर रात सभी को कीडगंज थाने लाया गया।

आरा के दबंग विकास पांडेय की नीयत सिमरन पर खराब हो गई थी। पिछले बार जब आरकेस्ट्रा ग्रुप बिहार गया था तो उसने छेड़खानी भी की थी जिसका ज्ञानचंद्र ने विरोध किया था। इसी कारण ज्ञानचंद्र नई बुकिंग नहीं ले रहा था तो विकास ने बकाए पैसे देने की बात कहकर उसे परेड ग्राउंड बुलाया था।

विकास ने ज्ञानचंद्र के अपहरण के बाद सिमरन को फोन किया और उसे पहले मुगलसराय बुलाया। पुलिस टीम जब सिमरन को लेकर मुगलसराय पहुंची तो उन लोगों ने कहा कि रांची आ जाओ। दरअसल विकास को शक हो गया था कि पुलिस भी सिमरन के साथ है। इसी कारण वह लगातार जगह बदल रहा था। पुलिस सर्विलांस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी।

जब मुगलसराय में अपहर्ता नहीं मिले तो पुलिस सिमरन को लेकर सीधे बिहार के आरा विकास पांडेय के घर पहुंच गई। घर पर कोई नहीं मिला तो विकास की मां को पकड़ लिया गया। उसकी मां को थाने ले आए। मां ने विकास को फोन कर बुलाया। विकास ने जब सुना की उसकी मां को पुलिस ने पकड़ लिया है तो वह ज्ञानचंद्र को लेकर आरा थाने पहुंचा। वहीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें