फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन


बिना नंबर की फॉर्च्यूनर से पहुंचे थे चार बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें
मम्फोर्डगंज निगम चौराहे के पास रहने वाले पूर्व इंजीनियर को बनाया निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मम्फोर्डगंज निगम चौराहे के पास रहने वाले गर्ल्स हॉस्टल संचालक से बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बिना नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों ने रुपये न देने पर पिस्टल दिखाते हुए बेटे समेत जान से मारने की धमकी दी। भुक्तभेागी की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महावीर प्रसाद सिंह पुत्र जानकी प्रसाद सिंह कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मम्फोर्डगंज निगम चौराहे पर रहते हैं। लार्सन एंड टूब्रो कंपनी में इंजीनियर रह चुके महावीर पत्नी की मौत के बाद कुछ साल पहले नौकरी छोड़कर शहर आकर रहने लगे। उन्होंने बताया कि निगम चौराहे पर स्थित चार फ्लोर के मकान में रहने के साथ-साथ वह गर्ल्स हॉस्टल भी चलाते हैं। उनका आरोप है कि 28 फरवरी की शाम छह बजे वह घर में थे। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार से चार बदमाश आ धमके। चारों धड़धड़ाते हुए फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और महावीर को पिस्टल दिखाते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर महावीर को बेटे समेत जान से मारने की धमकी दी। हॉस्टल के गार्ड ने रोका तो उसे भी पिस्टल सटाकर चुप करा दिया। इसी दौरान आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश धमकाते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी के मुताबिक इस पूरी घटना की तस्वीरें हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें