फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से मिल हत्या की आशंका जताई ईसाई धर्मगुरु ने

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की आशंका जताई बिशप ने, एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। लखनऊ के बिशप फादर जान आगस्टिन ने मंगलवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी से मुलाकात की और आशंका जताई कि विरोधी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्हें सूत्रों से पता चला कि वे जल्द ही उनके साथ अनहोनी करने वाले हैं।
विज्ञापन

फादर आगस्टिन ने एसएसपी से बताया कि ईसाई संस्थाओं में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ वह बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। कई मामलों में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चार्जशीट तक दायर हो चुकी है। इसी कारण अब वे फर्जी एफआईआर और हत्या कराने की साजिशें कर रहे हैं। पहले भी उनके खिलाफ एफआईआर कराई गई थी, जिसे पुलिस ने जांच में फर्जी पाया था। उन्होंने एसएसपी से हत्या की साजिश रचने वालों की जांच कराने की मांग है। उन्होंने इस संबंध में कई दस्तावेज भी एसएसपी को सौंपे। दूसरी ओर मसीह जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष डेनियल माइकल ने अपने निवास पर एक बैठक कर ट्रेजरार में फर्जीवाड़े के मामले में शियाट्स के पीआरओ रमाकांत दुबे की गिरफ्तारी की मांग की है। एनबीडब्लू जारी होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें