फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी रक्षक की पत्नी ने कमिश्नर को दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी रक्षक की पत्नी ने कमिश्नर के सामने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

करंट से झुलसे पति का इलाज न होने पर जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
जिला जेल के बंदी रक्षक बृजेश की करंट लगने के बाद से हालत गंभीर है। जेल प्रशासन द्वारा इलाज न कराने से नाराज बंदी रक्षक की पत्नी ऊषा देवी ने मंगलवार को तहसील दिवस में मंडलायुक्त से शिकायत की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उसके पति का इलाज न कराया गया तो वह बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी। ऊषा की इस चेतावनी से तहसील दिवस में मौजूद अधिकारी सहम गए। मंडलायुक्त ने मामले में कार्रवाई करने का निर्देश डीएम को दिया है।
विज्ञापन

जिला जेल में तैनात बंदी रक्षक बृजेश कुमार दो दिन पहले जेल में लगे वॉच टॉवर को दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बृजेश की पत्नी ऊषा देवी का कहना है कि पति के इलाज के लिए उसके पास रुपये नहीं हैं। जेल प्रशासन इलाज कराने के बजाय टालमटोल कर रहा है। जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि अधिकारियों का कहना है कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। इससे नाराज ऊषा देवी अपने बेटे शिवम व बेटी काजल के साथ मंगलवार को मंझनपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस पहुंची। इसी दौरान वहां मंडलायुक्त आशीष गोयल आईजी रमित शर्मा के साथ पहुंच गए। मंडलायुक्त से गुहार लगाते हुए ऊषा ने पति का इलाज कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उसके पति का इलाज न हुआ तो वह बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें