शादी के नाम पर युवती से दुराचार, मुकदमा
सेना में माली के पद पर जम्मू में तैनात है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज में रहने वाली युवती से शादी के नाम पर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि सेना में माली के पद पर तैनात आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
धूमनगंज के पंतरवा निवासी 18 वर्षीय युवती क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसका आरोप है कि तीन साल पहले वह घर का खर्च चलाने के लिए एयरफोर्स स्टेशन में अफसरों के घर काम करती थी। वहां कौशाम्बी निवासी ज्ञान सिंह पासी भी माली का काम करता था। उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर शादी का झांस देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी की नोकरी सेना में लग गई और वह जम्मू में तैनात हो गया। इस दौरान भी वह घर आने पर युवती से मिलता रहा। फरवरी 2019 में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही धमकाया कि शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।