फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलखरनाथ ब्लॉक में ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल के भीतर चौथी बार बेलखरनाथधाम ब्लॉक कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम विकास खंड कार्यालय में सोमवार की रात चोर घुस गए। चोर मनरेगा कार्यालय का ताला तोड़कर एसी, पंखा चुरा ले गए। हालांकि, एसी भारी होने के कारण चोर उसे ज्यादा दूर नहीं ले जा सके। मंगलवार की सुबह नित्य क्रिया को निकले ग्रामीणों ने खेत में एसी देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दीवानगंज पुलिस ने पूछताछ के बाद एसी को ब्लॉक में रखवाया। कार्यालय में चोरी की खबर मिलने पर कर्मचारी भी कार्यालय पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि एक साल के भीतर चौथी बार घटना हुई ह। खंड विकास अधिकारी दिनेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। चौकी प्रभारी दीवानगंज ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें