फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक दोस्त ने अश्लील फोटो खीच धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक फ्रेंड ने फोटो खींच धमकाया, भेजा गया जेल
विज्ञापन

0 दोस्ती के बाद देहरादून से कीडगंज में आकर ठहरा था युवक
0 बिगड़ैल से छात्रा ने मिलने से इंकार किया तो लगा धमकाने
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फेसबुक से दोस्ती के बाद एक युवक ने देहरादून से आकर कीडगंज में रहने वाली बीए की छात्रा के घर के पास किराए का कमरा लेकर मिलना-जुलना शुरू किया और उसके साथ आपत्तिजनक ढंग से सेल्फी ली। युवक के नशेड़ी और बिगड़ैल होने का पता चलने पर छात्रा ने मिलने से इंकार किया तो उसे धमकाया कि मोबाइल से साथ में खींची गई फोटो रिश्तेदारों को भेजने के साथ ही वायरल कर देगा। कीडगंज पुलिस ने केस लिखकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कीडगंज इलाके में रहने वाले कपड़ा कारोबारी की बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। साल भर पहले शंकरगढ़ निवासी सौरभ गुप्ता उर्फ अभिनव ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की। तब वह देहरादून में रहकर फोटोग्राफी करता था। दोनों के बीच चैटिंग होती रही और दोस्ती गहरा गई। थानाध्यक्ष कीडगंज अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, कुछ समय पहले सौरभ नौकरी छोड़कर इलाहाबाद लौट आया। पहले वह कुछ दिनों तक अल्लापुर में रहा। फिर कीडगंज में छात्रा के पड़ोस में किराए के कमरे में रहने लगा। सौरभ और छात्रा के बीच मुलाकात होने लगी। वे दोनों चोरी-छिपे पार्क में मिलने लगे। उसी दौरान सौरभ ने कई बार मोबाइल फोन के कैमरे से छात्रा के साथ तमाम आपत्तिजनक फोटो खींच ली। मिलने-जुलने के दौरान ही छात्रा को पता चला कि सौरभ शराब का लती है। कई और खराब आदत मालूम होने पर वह सौरभ से दूरी बनाने लगी। वह मैसेज का जवाब न देती और कॉल भी कट करने लगी। इस पर बौखलाए सौरभ ने धमकी दी कि वह उसके साथ की तमाम फोटो को घर और रिश्तेदारों को भेजने के साथ ही फेसबुक तथा व्हाट्स एप पर वायरल कर देगा। घबराकर छात्रा ने अपने घर में इस बारे में बताया तो परिजन भी चिंतित हुए। मंगलवार को छात्रा के पिता ने सौरभ के खिलाफ कीडगंज थाने में छेड़खानी समेत कई धारा में केस दर्ज कराया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें