कोचिंग से लापता छात्र वापस लौटा
घर वालों ने एक को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी
इलाहाबाद। शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज इलाके से लापता हुआ एक छात्र तीन नवंबर को वापस लौट आया। उसके घर वालों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक अन्य घटना में गोविंदपुर से भी एक छात्र घर से लापता हो गया। उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
नवाबगंज के लालगोपालगंज के रहने वाले रवींद्र गौतम का बेटा अच्छित गौतम तेलियरगंज में रहकर एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। दो नवंबर की शाम रवींद्र गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राफे तथा उसके तीन साथियों ने उनके बेटे अच्छित का कोचिंग के पास से अपहरण कर लिया। पुलिस ने जांच और पूछताछ शुरू की थी कि तीन नवंबर को अच्छित वापस आ गया।
गोविंदपुर के रहने वाले बलराम उपाध्याय का का ममेरा भाई शुभम चतुर्वेदी (13) घर से बिना बताए कहीं चला गया। शुभम के भी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।