फांसी लगाकर मेकैनिक ने दी जान
प्रयागराज। कैन्ट के राजापुर में बिजली मैकेनिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मेकैनिक जगदीश कुमार (65) की शादी नहीं हुई थी और वह बड़े भाई के साथ रहता था। रोज की तरह शनिवार रात भी वह अपने कमरे में सो रहा था। सुबह परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
सड़क हादसे में युवक की मौत
प्रयागराज। धूमनगंज के झलवा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। कालिंदीपुरम निवासी राकेश (30) पीपलगांव स्थित अस्पताल में काम करता था। शनिवार की रात घर लौटते वक्त ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।