फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब के खिलाफ नींवा कछार में छापेमारी
विज्ञापन

चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। होली से पहले कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए आबकारी के विशेष प्रवर्तन दस्ते ने रविवार को नींवा कछार, तलरी, जयरामपुर, तिवारी तालाब, मुंडेरा गांव, बमरौली आदि इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान दस्ते ने यहां से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले लगभग 10 हजार किलो महुआ, लहन एवं डेढ़ दर्जन भट्टियों को नष्ट कर दिया। 22 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग के मुताबिक चार फरार कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। टीम में सुभाष चंद्र, मानवेंद्र सिंह, मैथिली शरण सिंह, शशिकांत, अभिषेक पांडेय, विजय कुमार, सुधीर कुमार, संगीता पाठक, रजनीश समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें