फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की पिटाई से टेंपो चालक की मौत, चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की पिटाई से टेंपो चालक की मौत, चक्काजाम
विज्ञापन

खीरी के खपटिहा गांव के समीप रविवार की रात एक्सीडेंट के बाद भागा था चालक
ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, घर पहुंचने पर थमीं सांसें, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
खीरी/लेड़ियारी। थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव के समीप एक्सीडेंट करके भाग रहे टेंपो चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर बेरहमी से पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात घर पहुंचने पर चालक की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों के साथ ग्रामीणों ने खीरी-लेडियारी मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर दिया। समझाने गई 100 डॉयल पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए उग्र लोगों ने दरोगा व सिपाही को पीटते हुए सरकारी रिवाल्वर छीन लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझाते हुए शांत कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव निवासी जगजाहिर सिंह (45) रविवार की रात विक्त्रस्म लेकर नारी बारी से खीरी जा रहा था। खपटिहा गांव के समीप एक युवक को टक्कर मारने के बाद वह भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर धर दबोचा। इसके बाद बेरहमी से पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों को शांत कराने के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर देर रात चालक की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीण खीरी-लेडियारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही 100 डॉयल पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए दरोगा गोविंद यादव, सिपाही सुनील व लवकुश को पीट दिया। इसी दौरान दरोगा की सर्विस रिवाल्वर भी किसी ने छीन लिया। उधर बवाल की सूचना मिलते ही एसपी यमुनापार कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उग्र ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर खीरी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो...12,13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें